
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का 36वाँ महा रक्तदान शिविर कल स्वर्णरेखा भवन, आदित्यपुर के परिसर में आहूत किया गया है, जो कि प्रातः 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगा. प्रतीक संघर्ष फाऊँडेशन तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आहूत होने वाले इस शिविर हेतु कुल 1520 यूनिट रक्त संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उक्त जानकारी समिति के संरक्षक देवव्रत घोष ने दी.
Advertisement
<
