उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप मोड़, आदित्यपुर के पास माँझी टोला जाने वाले रास्ते में स्थित एयरटेल आउटलेट मे बीती देर रात अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. इस घटना मे बगल की चिकन दुकान को भी नुकसान पहुंचा है, जो कि आग से जलकर राख हो गया है. जानकारी के अनुसार, एयरटेल आउटलेट के बंद दुकान में अचानक आग लगी, देखते हीं देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा दुकान जल गया. हालांकि बंद चिकन शॉप में रखे मुर्गो को किसी प्रकार का नुकसान नही पहुंचा है. घटना मे लाखों रुपए का नुकसान होने की बात कही गई है. एयरटेल आउटलेट के प्रोपराइटर गोपाल पाल ने बताया कि तड़के सुबह 4 बजे उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर सूचित किया गया कि उनके दुकान में आग लगी है. उसके बाद वे दुकान पहुंचे तथा तुरंत झारखंड अग्निशमन दल को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग जलकर राख हुई दो दुकानें,लाखों का नुकसान
Advertisement
<

