उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः भाजपा, आरआईटी मंडल की रविवार को अध्यक्ष अमितेश अमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई कामकाजी बूथ स्तरीय बैठक आहूत की गई, जिसमें मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे. अतिथि के रुप में उपस्थित प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री सह सिमडेगा जिला भाजपा के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. साथ हीं अपने संबोधन के जरिए उपस्थित कार्यकर्ताओं के मन में जोश भी भरा. वहीं, सरायकेला विधान सभा के विस्तारक विवके मोदक, प्रभारी ऋतिका मुखी तथा सुनील श्रीवास्तव ने सभी बूथ अध्यक्षों को आगामी चुनाव में भाजपा को जीताने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिया. साथ हीँ ऐसे कार्यक्रमों को और भी सशक्त रुप से आहूत करने का निदेश भी दिया गया. इस अवसर पर ललन शुक्ला, प्रभासिनी कालुँडिया, राजेश चौधरी, अभिषेक विशाल, मिन्टू पाँडेय, राजेश नाग, अनिल मिश्रा, अमित सिंह, आनन्द मिश्रा, भूषण सिंह, रोहित गोप, मोलेश सिंह, अखिलेश सिंह, कृष्णकान्त शर्मा, कृष्णकान्त मिश्रा, दीपक बाऊरी, अखिलेश चौरसिया, के के शर्मा, शाँतनु दीक्षित, प्रवीर सरकार आदि उपस्थित थे. बैठक का संचालन अनुराग श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पंकज सिंह ने किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


