उदित वाणी, जमशेदपुरः राजेंद्र विद्यालय में विद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह के तहत नई शिक्षा नीति, विज्ञान की आधुनिक नीति, जेन नेक्स्ट, तथा कला इत्यादि विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें यूएजी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार एसोसिएशन के महासचिव सीपीएन सिंह तथा राजेन्द्र विद्यालय के शैक्षणिक सचिव विवेकानंद ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में घूमकर बच्चों से उनके मॉडल की जानकारी ली।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या राखी बनर्जी, उपप्रधानाचार्य जयंती सिंह भी मौजूद थीं।
इस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक से पैदावार, कम खर्च में बिजली उत्पन्न करना इत्यादि विषयों पर मॉडल बनाया गया था। पर्यावरण प्रदूषण को कम करने पर भी प्रकाश डाला गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


