उदित वाणी, जमशेदपुरः नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों के द्वारा पोखारी गांव में कानूनी सहायता शिविर 2022 (लीगल ऐड कैंप) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला समिति की सचिव और नव निर्वाचित मुखिया एवं सुबोध गौड मौजूद थे। इस कार्यक्रम के जरिए एलएलबी प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को कानून की जानकारी दी। इस दौरान एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र उमेद इम्तियाज, सद्दाम हुसैन, कमल देव, जयशंकर और सत्यप्रकाश हेम्ब्रम ने कानूनी के संबंध में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, एचओडी डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, असिस्टेंट प्रोफेसर राजू कुमार भगत, असिस्टेंट प्रोफेसर एकता प्रियदर्शनी शरण, अस्सिटेंट प्रोफेसर अनमोल आनंद, लॉ डिपार्टमेंट की कोमल गुप्ता और सोनिया सुमन भी मौजूद थीं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
See also Tatanagar Railway Station पर ऑटो चालकों की परेशानी पर संजीव सरदार की पहल, DRM से की मुलाकात
Advertisement
<


