उदित वाणी जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत जलेबी लाइन में चलती बाइक में आग लग गई. आग लगने से दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई. जिस जगह बाइक में आग लगी थी उसके आसपास के दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी. दुकानदारों ने पानी डालकर और फायर फाइटर का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. दुकानदारों ने बताया कि युवक बाइक चलाता हुआ आ रहा था. अचानक बाइक में आग लग गई, तो वह बाइक वहीं खड़ी कर हट गया. बाइक जलता देख लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की. जहां बाइक खड़ी थी, उसी के सामने नरेश खंडेलवाल की मसाला की दुकान है. नरेश खंडेलवाल बताते हैं कि आसपास के दुकानदार परेशान हो गए कि कहीं बाइक की टंकी में विस्फोट ना हो जाए. इससे आग बढ़ जाती और विस्फोट का खतरा भी बढ़ जाता। लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. इसके बाद, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और बाइक पर पानी डालकर आग को काबू में किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


