
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः संत गुरु रविदास समाज विकास समिति, कुलुपटाँगा के मुख्य संरक्षक सह झारखंड रविदास समाज के केन्द्रीय महासचिव श्यामबाबू दास के नेतृत्व में कुलुपटाँगा बस्ती में संत गुरु रविदास की जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुआ. वहीं, समाज के लोगों को शिक्षित करने के साथ-साथ समाज को एकजुट करने का संकल्प भी लिया गया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुधीर दास, महासचिव विजय दास, कोषाध्यक्ष बब्लू दास, सुरेश दास, दिलीप दास, दीपक दास, गोनू दास, रविदास, बादल दास, हबला दास, रतन दास, राजा दास, राहुल दास, कार्तिक दास, सुभाष दास आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

