उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): कुडमी सेना (टोटेमिक) के द्वारा आगामी 15 सितंबर को फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर मे विशाल करम महोत्सव आहूत किया गया है, जो कि दोपहर 12 बजे से लेकर रात्रि 8 बजे तक चलेगा. करम नाच प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 25 हजार, द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 18 हजार, तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 12 हजार तथा चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीम को 8 हजार रुपए की राशि प्रदान की जायेगी. मौके पर झाड़ग्राम की चुमकी रानी एंड टीम के द्वारा झूमूर संगीत प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं, बुढी गाड़ी नाच, नाटुआ नाच, झूमूर नाच, पांता नाच प्रमुख आकर्षण होगा. उक्त जानकारी देते हुए कुडमी सेना (टोटेमिक) के केंद्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक महतो उर्फ लालटर महतो ने बताया कि दिवंगत सांसद सुनील महतो ने टूसु मेला और करम महोत्सव की शुरुआत कर हमे अपनी प्राचीन संस्कृति से जोड़ने की शुरुआत की थी. इस अवसर पर सुदर्शन महतो, नारायण महतो, लालदेव महतो, टिंकू महतो, प्रकाश महतो, लक्ष्मण महतो, राहुल महतो, शर्मिला महतो, बबुन महतो, विनीता महतो, रानी महतो, ज्योत्सना आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


