उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः झारखंड क्षत्रीय युवा संघ के द्वारा साकची स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड क्षत्रीय संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, मुख्य संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, क्षत्रीय युवा संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह, महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, संगठन महामंत्री दिनेश सिंह, मुख्य संरक्षक आशुतोष सिंह, महिला संघ की अध्यक्ष कविता परमार, विधायक सरयू राय, सांसद विद्युतवरण महतो, विधायक रामदास सोरेन, विधायक समीर महन्ती, विधायक मंगल कालिन्दी, भाजपा के राजीव रंजन सिंह, आजसू पार्टी के कन्हैया सिंह, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह तथा सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिन्टू सिंह द्वारा संयुक्त रुप से महाराणा प्रताप की सुसज्जित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मसाला चना, शरबत, पानी और ग्लूकोज का वितरण किया गया. इस अवसर पर रणविजय सिंह, मृत्युंजय सिंह, अभय सिंह, सुखदेव सिंह, जयन्त सिंह, इन्द्रजीत सिंह, हेमन्त सिंह, राजीव सिंह, रितेश सिंह, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नीरज सिंह ने किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


