उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी जोबा माँझी के समर्थन में आज गम्हरिया-आदित्यपुर में बाईक रैली निकाली गई, जिसमें कांग्रेस, राजद और झामुमो के कार्यकर्ता भी शरीक हुए. इस दौरान इंडिया गठबंधन के पक्ष में नारेबाजी करते हुए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की गई. झामुमो के केन्द्रीय सचिव गणेश चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई इस बाईक रैली में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रदेश राजद के महासचिव पुरेन्द्र नारायण सिंह एस टाईप चौक पर शरीक हुए. और आम लोगों से आगामी 13 मई को इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माँझी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस अवसर पर राजद से देवप्रकाश देवता, राजेश कुमार, उदिय यादव, झामुमो से रंजीत प्रधान, छायाकान्त गोराई, परमेश्वर प्रधान, दीपक मंडल, रश्मि मुर्मू, कांग्रेस से लालबाबू सरदार, नटवर लाल करुआ सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


