उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): एस टाइप कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित जीजीएसपीआई इंस्टीच्यूट में शिक्षक दिवस उल्लास के साथ मनाया गया. काफ़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे संस्थान के सभी ब्रांच आदित्यपुर, गमहरिया एवं जुगसलाई के लगभग 800 छात्र शरीक हुए. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर सरायकेला के मुख्यालय डीएसपी प्रदीप उराँव, न्यायिक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं समाज कल्याण पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी अतिथि के रूप में उपस्थित थे. इस दौरान सन्नी भांगड़ा ग्रुप के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. कार्यक्रम के सफल आयोजन पर निदेशक गुरप्रीत सिंह सेहरा ने संस्थान के सभी शिक्षकों को बधाई दी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


