उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः जिला भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-4 से लेकर मार्ग संख्या-14 तक स्थानीय लोगों को प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए ऐतिहासिक कार्यों का पत्रक दिया गया तथा उनसे भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई. मौके पर पंकज सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, स्वप्निल सिंह, अजय मिश्रा, धनंजय कुमार, प्रकाश रंजन, सूरज कुमार, अभिषेक ओझा, रौशन जायसवाल, विकास सिंह, मनोज पाँडेय, अमित सिंह, अभिषेक, बलराम, आदर्श कुमार, छोटू कुमार आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


