उदित वाणी जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के केड़ो गांव में पेड़ से आम तोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर विक्रम हेंब्रम गिर गया. इस दौरान बांस की टहनी किशोर के कंधे को चीरते हुए आर-पार हो गई. किशोर के साथ मौजूद साथी उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया है. जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विक्रम घर के पास ही आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था. आम तोड़कर एक टहनी से दूसरे टहनी पर जा रहा था. इसी क्रम में उसका हाथ फिसला और वह नीचे गिर गया. नीचे बांस की बल्ली से घर की बाउंड्री की हुई है. विक्रम ब्राउंड्री की बांस पर गिर गया, जिससे बांस उसके कंधे को चीरते हुए आर-पार हो गई. किशोर की चीख सुनकर लोग दौड़े और बांस को काटकर उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. इसके बाद चिकित्सकों ने टीएमएच रेफर कर दिया. फिलहाल किशोर की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा किशोर गिरने से कंधे को चीरते हुए आर पार बांस, टीएमएच में भर्ती
See also Gamharia: दुर्गा सोरेन सेना के जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह 8 अगस्त को होंगे आजसू पार्टी में शामिल
Advertisement
<


