उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत शीतला माता मंदिर परिसर में चोरी करने घुसे चोर को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा. हालांकि इस दौरान चोर का एक साथी भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ने के बाद उसे बिजली के खंभे से बांध दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ थाना ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. चोर का नाम रोहित मुखी बताया जा रहा है, वह बिरसानगर का रहने वाला है. जानकारी देते हुए समाजसेवी कमलेश ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ शीतला माता मंदिर के पास स्थित भाजपा कार्यालय में बैठे थे. तभी मंदिर के अंदर से दो चोर चोरी करते भाग रहे थे. उन्होंने साथियों के साथ चोर को धर दबोचा. चोर मंदिर में लगी मां की मूर्ति से चांदी के जेवर और मंदिर के दान पेटी को चुराकर भाग रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: भुइयांडीह के शीतला मंदिर में चोरी करने घुसे चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा किया पुलिस के हवाले
Advertisement
<


