उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर बस्ती स्थित अन्नपूर्णा मन्दिर में माँ अन्नपूर्णा की पूजा की तैयारी शुरु हो गई है. इस मौके पर आगामी 15 अप्र्ैल से लेकर आगामी 17 अप्रैल तक क्रमशः महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी पूजन का कार्यक्रम होगा. जबकि 18 अप्रैल को विसर्जन होगा. उल्लेखनीय है कि यहाँ श्रीश्री सार्वजनिक अन्नपूर्णा पूजा, माँ अन्नपूर्णा जन कल्याण संघ के द्वारा वर्ष-1945 से प्रतिवर्ष पारंपरिक तरीके से पूजा समारोह आहूत किया जाता है, जिसमें आस-पास के महिला-पुरुष पूरे उल्लास के साथ शरीक होते हैं. पूजा की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों संपन्न हुई बैठक में पूजा कमिटी का पुर्नगठन भी किया गया है, जिसमें अजय नन्दी को अध्यक्ष, संजय सत्पथी व अमित नन्दी को उपाध्यक्ष, विश्वजीत पॉल को सचिव तथा ऋषिकेश नन्दी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

