उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए करीब 53 किलो गांजा और 3420 नगद बरामद किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों में राजीव कुमार यादव, सुनील कुमार बैठा राजकुमार बिना सुमित कुमार गौरव कुमार और राजेश कुमार शामिल है. सभी बिहार के अलग- अलग जिलों के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गांजा लेकर उड़ीसा से मानगो बस स्टैंड पहुंचने वाले हैं जो बस के माध्यम से बिहार जाएगा. इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को देते हुए हेड क्वार्टर डीएसपी- 1 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसमें सीतारामडेरा एवं मानगो पुलिस को शामिल किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड से राजीव कुमार यादव नामक युवक को संदिग्ध गतिविधि देखते हुए हिरासत में लिया. उसके पास से लगभग 7 किलो गांजा बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में राजीव कुमार यादव ने बताया कि उनके अन्य पांच साथी बेतिया (बिहार) जाने वाले बस में बैठकर अवैध गांजा के साथ अभी-अभी निकले हैं. इस पर छापेमारी दल द्वारा उक्त बस का पीछा करते हुए एनच 33 पर पकड़ा गया. जहां उनके पांच अन्य सहयोगियों से 46 किलो गांजा बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि सभी उड़ीसा से गांजा बिहार लेकर जाने की तैयारी में थे. उन्होंने इसे एक बड़ी कामयाबी बताई.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: 53 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisement
<


