उदित वाणी, जमशेदपुर: बागुनहातु के जन वितरण प्रणाली दुकानदार (डीलर) महेश साव पर राज्य खाद्य आयोग ने एक कार्ड धारक की मृत्यु की सूचना छिपाने और राशन देते रहने के आरोप में जुर्माना लगाया है. साथ ही साथ संबंधित परिवार के सदस्य से उठाव किए गए अनाज के एवज में बाजार दर से वसूली का आदेश दिया है.
यह जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राजीव रंजन ने दी है. उन्होंने बताया की इस परिवार के एक सदस्य ने ही राज्य खाद्य आयोग से मृत सदस्य के नाम पर खाद्यान उठाव की शिकायत की थी. जांच में भी यह बात सच पाई गई. इसके कारण यह कार्रवाई की है.
Advertisement
<

