उदित वाणी जमशेदपुर : शहर में इन दिनों घरों में घुसकर मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है. यह गैंग ऐसे घरों को निशाना बनाता है जिनमें कम लोग रहते है. बीते दिनों ही बागबेड़ा पुलिस ने इस मामले में तीन चोरों को जेल भेजा था. इधर साकची स्थित अमानत रोड के एक क्वार्टर में घुसकर मोबाइल की चोरी कर ली गई. चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए है. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि चोर पहले एक क्वार्टर में घुसता है जहां एक महिला उसे देखती है और घर से बाहर निकलने को कहती है. वह बहाने बनाता हुआ घर से बाहर निकलता है. इसके बाद वह पड़ोस के घर में घुसकर मोबाइल की चोरी करता है. अमानत रोड निवासी माला देवी ने बताया कि वह अपने घर पर अकेली थी. सोमवार देर शाम सात बजे अचानक एक युवक उनके घर में घुसते हुए बेडरूम तक आ गया. उन्होंने उस युवक को देखा और बाहर निकलने को कहा. इतने में युवक ने कहा कि उनके पिता की मौत हो गई है और उनके पिता उन्हें जानते है इसलिए वह उन्हें बुलाने आया था. मना करने पर वह पानी मांगने लगा. युवक काफी देर तक बातें बनाता रहा और अंत में बाहर चला गया. माला देवी ने बताया कि युवक का पहनावा देखकर उन्हें शक हुआ था की युवक चोर है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement


