उदित वाणी जमशेदपुर: एनआईटी जमशेदपुर के इंडियन सिरेमिक सोसाइटी के स्टूडेंट चैप्टर ने इंटरनेशनल ईयर ऑफ ग्लास-2022 मनाया. दरअसल, वर्ष 2022 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा कांच के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया गया है. एनआईटी जमशेदपुर इस अवसर पर सीएसआईआर-सीजीसीआरआई, कोलकाता के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रंजन सेन द्वारा ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी : रिशेपिंग द वर्ल्ड थ्रू लाइट विषय पर एक भाषण दिया. डॉ. सेन ने ऑप्टिकल फाइबर प्रौद्योगिकी की जानकारी दी. गौरतलब है कि ऑप्टिकल फाइबर ने संचार प्रणाली में बड़ा बदलाव लाया है. चैप्टर के उपाध्यक्ष करमबीर सिंह कलसी ने सभा में स्वागत भाषण दिया और उसके बाद प्रो. भारत भूषण झा और डॉ. संजय वाजपेयी ने भाषण दिया. डॉ. झा ने कहा कि हमारी सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन कार्यक्रम में ऑप्टिकल फाइबर के महत्व पर बात की गई है. चैप्टर के संयुक्त सचिव आयुष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


