
उदित वाणी, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करके कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत पर बधाई दी.
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने खरगे के साथ वर्तमान एवं भविष्य की राजनीति पर चर्चा की. वहीं बताया गया है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात करके झारखंड उच्च न्यायालय के नवनिर्मित भवन के उध्दघाटन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित भी कर सकते हैं.

Advertisement
<

