
उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो गुरुद्वारा में स्थानीय सिख बच्चों ने सिखों के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब का 367वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया. शुक्रवार को बाल श्रद्धालुओं ने सिख संगत के साथ गुरुद्वारा में शबद कीर्तन कर गुरु साहिब का गुणगान किया गया.
गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो में शाम के दीवान में गुरु हरकिशन जी महाराज समर्पित शब्द-कीर्तन के अलावा सोधर का पाठ और अरदास भी की.
इसमें मुख्य रूप से गुरजीत कौर, जश्नप्रीत कौर, सुखमणि कौर, मनप्रीत कौर, मनिंदर सिंह, अगमजोत सिंह, तरणवीर सिंह, जसकरण सिंह और निर्मल सिंह ने शाम के दीवान का संचालन करते हुए गुरु हरकिशन साहिब का जन्म दिहाड़ा मनाया और समाज में नया उदाहरण पेश किया.
इस दौरान गुरु महाराज के सम्मुख अरदास कर विश्व शांति और देश में कोरोना संक्रमण से बचाव की कामना भी की गई. प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में प्रकाशपर्व को सफल बनाने में ज्ञानी गुरप्रताप सिंह, महासचिव जसवंत सिंह जस्सू समेत सभी कमेटी सदस्यों का योगदान रहा.

