
उदित वाणी, जमशेदपुरः मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा आनंद सबके लिए कार्यक्रम के तहत बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में 100 बच्चों के बीच शाम का नाश्ता वितरित किया गया।
यह कार्यक्रम शाखा सदस्य कविता अग्रवाल के सहयोग से शाखा अध्यक्ष उषा चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मौके पर उषा एवं कविता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य मासूम बच्चों को खुशी प्रदान करना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव निधि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम देबूका, श्वेता पसारी, रजनी बंसल, मुस्कान अग्रवाल, नितिका जवानपुरिया आदि का योगदान रहा।
Advertisement
<

