उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में बीती देर रात पंकज माँझी नामक युवक की गोली मारकर हत्त्या कर दी गई. इस घटना को मृतक के साथियों ने हीं अंजाम दिया है. इस दौरान स्थल पर मौजूद साथियों ने मृतक को पीछे से गोली मार दी तथा वहाँ से भाग खड़े हुए. स्टाकर गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस स्थल पर पहुंची तथा जख्मी पंकज को उपचार हेतु टीएमएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नवरात्रि के कलश स्थापना के दिन देर रात घटित इस घटना के बाद बस्तिवासियों मे भय का माहौल व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा के पहले दिन देर रात को पंकज माँझी घर के काम से से बिस्टुपुर गया हुआ था. जब वह घर आया, तो घर के पास हीं उसके दोस्त और कुछ अन्य लोग वहाँ अंधरे में छुपे हुए थे. पंकज ने पहले दोस्तो से मुलाकात की, तो दोस्तो ने उसे रुकने को कहा. परंतु पंकज रात होने की बात कहकर जब अपने घर की ओ र जाने लगा, तभी अंधरे में छिपे युवकों ने घर जाने के क्रम में गली में उसे पीछे से गोली मार दी. वहीं, आदित्यपुर पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है. उधर, मृतक की बहन अंजली ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है. घटना के समय कृष्णा, चंदू, टुरा नामक युवक छुपे हुए थे. और उनके बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद चल रहा था.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


