उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः सरायकेला के अनुमंडल दण्डाधिकारी ने विविध वाद संख्या-260/223, जन कल्याण मोर्चा बनाम सीनियर मैनेजर जेआरडीसीएल वाद के संबंध में जेआरडीसीएल को लोकहित से जुड़े कान्ड्रा-सरायकेला पथ की मरम्मत कराते हुए कृत कार्रवाई से अवगत कराने तथा आगामी 04 अक्टूबर को अनुमंडल दण्डाधिकारी के न्यायालय में होने वाली सुनवाई में उपस्थित रहने का निदेश दिया है. उक्त वाद अनुमंडल दण्डाधिकारी के न्यायालय में धारा-133 के तहत सुनवाई हेतु विचाराधीन है. इस संबंध में सरायकेला के अनुमंडल दण्डाधिकारी के पत्राँक-376/विधि, दिनांक 23.09.2024 के द्वारा जेआरडीसीएल के सीनियर मैनेजर को पत्र भेजा गया है. उल्लेखनीय है कि कान्ड्रा-सरायकेला पथ कोलाबीरा टनल के दक्षिणी छोर के पास का पहुंच पथ काफी खतरनाक स्थिति मे है, जहाँ कई जगह पर कंक्रीट उखड़ गया है तथा नुकीले छड़ दिख रहे हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

