उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः झारखंड चेतना मंच के द्वारा आज पार्वती घाट, बिष्टुपुर के पीछे स्थित अन्त्योदय आश्रम में कुष्ठ पीड़ितों के बीच फल का वितरण किया गया. मौके पर आहूत कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शाóी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश नें अपने सम्बोधन में अंत्योदय आश्रम में महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शाóी की जयंती के आयोजन को सबसे सर्ब श्रेष्ठ कार्य बताया तथा ऐसे कार्यक्रम में आना गर्व की बात हैं. उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी जी के विचार आज पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता सुरेश धारी ने किया. इस अवसर पर रविन्द्र नाथ चौबे, महिला नेत्री शारदा देवी, जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, सुबोध शरण, गोपाल झा, अधिवक्ता अनिल सिंह, निरंजन कुमार, मुकेश कुमार दास, धर्मनाथ शर्मा, डी के तिवारी, सरोज कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


