उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः पटेल विचार मंच, आदित्यपुर द्वारा गुरुवार को पटेल चौक (आकाशवाणी चौक) में भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयन्ती मनाई गई. मौके पर आहूत कार्यक्रम का शुभारंभ लौहपुरुष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया. इस अवसर पर रिटायर प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान एवं रांची प्रमंडल के पूर्व कमिश्नर मोहन लाल राय, रिटायर डीडीसी जमशेदपुर के पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ0 लाल मोहन महतो, जिला बार एसोसिएशन, सरायकेला-खरसावाँ के पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, समाजसेवी शारदा देवी, नित्यानन्द सिंह, पटेल विचार मंच के संयोजक सुनील कुमार न्यूटन, अनिल कुमार, मदन सिंह, जे के सिंह, डॉ0 जे के सिंह, चंद्रमोहन सिंह, जगदेव प्रसाद, दिवाकर झा, मनोज कुमार झा, ओम प्रकाश सिंह, सुरेश सिंह, अभिजीत कुमार आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


