उदित वाणी, जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कोर्ट परिसर के बाहर मारपीट के मामले में भाजपा नेता अलाउद्दीन सिद्दिकी के बयान पर सीतारामडेरा थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में कदमा निवासी संजीव कुमार सिंह, मुकेश सिंह, उज्जवल सिंह, अभिलाषा सिंह और निशा कुमारी के अलावा अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.
अलाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने काम से कोर्ट आये थे, जहां सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट करते हुए अपहरण का प्रयास किया. वह किसी तरह भागते हुए थाना पहुंचे. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले जांच की जा रही है. इधर, कोर्ट में हुए मामले के बाद एसएसपी से मामले की शिकायत करने पहुंचे संजीव सिंह पर हमला कर दिया गया था. दोनों पक्ष एसएसपी कार्यालय में ही भिड़ गए थे. घटना के बाद बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची थी और सभी को थाना ले गई थी. मामले में संजीव को चोट आई थी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: कोर्ट परिसर के बाहर हुई मारपीट के मामले में थाना में मामला हुआ दर्ज
Advertisement
<

