उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 16 मई सोमवार को ब्लॉक क्लोजर रहेगा. इस बार में गुरुवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. 31 जुलाई 2017 के मेमोरेंडम ऑफ सेटलमेंट के अनुसार 16 मई को जमशेदपुर प्लांट में ब्लॉक क्लोजर रहेगा. इस समझौते के तहत क्लोजर का आधा वेतन कर्मियों की छुट्टी और आधा वेतन प्रबंधन की ओर से समायोजित किया जाएगा. जिन कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर के रोज काम पर बुलाया जाएगा, उन्हें अलग से विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा. बुलाने के बावजूद जो कर्मचारी इस दिन काम पर नहीं आएंगे, उनके लिए यह दिन छुट्टी माना जाएगा. ब्लॉक क्लोजर के पहले और बाद में कर्मियों को छुट्टी नहीं मिलेगी. रविवार और सोमवार की छुट्टी के बाद कंपनी मंगलवार 17 मई को खुलेगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


