Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते फैक्ट्री परिसर से उठता धुआं आसमान में फैल गया और कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय फैक्ट्री से पहले धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया। शुरुआत में लोगों को मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन कुछ ही मिनटों में लपटें तेज हो गईं और आग ने फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से…
RANCHI: आय से अधिक संपत्ति मामले में बीएसएनएल अफसर को तीन साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना
उदित वाणी, झारखंड: रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बीएसएनएल (भारत संचार निगम लि.) हजारीबाग के तत्कालीन तकनीकी अधिकारी राम विनोद सिंह को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि निर्धारित समय में जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह मामला…
उदित वाणी, झारखंडः : झारखंड पुलिस ने दावा किया है कि राज्य में पिछले डेढ़ दशक से रंगदारी, हत्या, आगजनी, अपहरण जैसी घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के शीर्ष नेतृत्व को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के चीफ 10 लाख के इनामी अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या की गिरफ्तारी का औपचारिक ऐलान किया। एसएसपी ने बताया कि अमृत होरो पिछले 16 वर्षों से सक्रिय था और रांची, खूंटी, लोहरदगा तथा गुमला समेत कई जिलों…
सरायकेला: टाटा स्टील गम्हारिया के EDIC सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन, राकेश्वर पांडेय ने किया उद्घाटन
उदित वाणी, गम्हारिया: जे डी सी टीजीएस टाटा स्टील गम्हारिया के तत्वाधान में आज, शुक्रवार (29 मई 2026) को गम्हारिया स्थित इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड इनोवेशन सेंटर (ई डी आई सी) में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। मुख्य अतिथियों के कर-कमलों द्वारा हुआ उद्घाटन रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह जे डी सी चेयरमैन श्री राकेश्वर पांडेय जी, विशिष्ट अतिथि जे डी सी वाइस चेयरमैन श्री पंचम प्राणलाल टांक…
पोटका PDS घोटाला: बिचौलिया करता था कार्डधारियों से दुर्व्यवहार, ग्रामीणों ने की लाइसेंस रद्द करने की मांग
उदित वाणी, पोटका : जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान संचालक पर राशन वितरण में भारी अनियमितता का आरोप लगा है। राशन कार्डधारियों ने दुकानदार ललिता खंडापातर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लाइसेंस रद्द करने की अपील की है। ग्रामीणों का आरोप है कि काशीडीह गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान से पंचायत के अधिकांश कार्डधारी राशन उठाव करते हैं, लेकिन विगत चार माह दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च का राशन अब तक नहीं मिला है। शिकायत के अनुसार दुकानदार द्वारा ई-पॉश मशीन में कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट लेकर पर्ची दे दी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा कंपनी की लीज नवीकरण प्रक्रिया से पहले विस्थापितों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के बैनर तले 18 मौजा के मूल रैयत, खतियानधारी आदिवासी एवं मूलवासी विस्थापितों ने सरकार और जिला प्रशासन से कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं। मंच की ओर से कहा गया है कि टाटा कंपनी की स्थापना के दौरान जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई थी, उनका पहले व्यापक सर्वे कराया जाए। इसके साथ ही विस्थापित प्रमाण पत्र, पुनर्वास, उचित मुआवजा, नौकरी तथा जमीन वापसी सुनिश्चित की जाए। मंच ने यह…
जमशेदपुर: एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, नई एजेंसी CISS पर नौकरी छीनने का आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में विभिन्न एसबीआई एटीएम में वर्षों से कार्यरत सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सुरक्षा गार्डों ने आरोप लगाया कि नई सुरक्षा एजेंसी द्वारा उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और बिना वैध कारण के कार्य से हटा दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 10 से 15 वर्षों से एसबीआई एटीएम में सुरक्षा गार्ड के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पहले वे WWSO कंपनी के अधीन कार्यरत थे, लेकिन 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी CISS ने कार्यभार संभाल लिया।…
उदित वाणी, धनबाद : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद दो नंबर में हुए फायरिंग और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 27 मई की बताई जा रही है, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी। दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास बजरंगी और अमित यादव के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई और बाद में मामला गोलीबारी तक पहुंच…
उदित वाणी, कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित बगडो गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब दो माह पूर्व मोहम्मद मुन्नासिर के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार, काजल के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग बगडो गांव पहुंचे। वहां पहुंचते ही परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद…
सरायकेला में बालिका गृह से 2 बच्चियों के गायब होने के 72 घंटे बाद भी सुराग नहीं, जिला प्रशासन ने मानी सुरक्षा में चूक
उदित वाणी, सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित छोटा गम्हरिया के वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग बच्चियों के फरार होने के मामले में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक स्वीकार की है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने कहा कि एजेंसी द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण दोनों बच्चियां बालिका गृह से बाहर निकलने में सफल रहीं। उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर वापस लाना है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिलने…
