Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
वेतन न मिलने से नाराज झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रिम्स के कर्मियों ने किया प्रदर्शन
उदित वाणी, झारखंड : झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के कर्मचारी महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में आंदोलन पर उतर आए हैं। उन्होंने सोमवार को निदेशक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। नर्सिंग और पारा मेडिकल कर्मियों ने रिम्स प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द वेतन भुगतान तथा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे आर्थिक संकट…
मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण मामला: मानवाधिकार संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त
उदित वाणी, मिर्जाडीह : मिर्जाडीह तालाब अतिक्रमण विवाद बोड़ाम प्रखंड के मिर्जाडीह गांव में तालाब और सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर आंदोलन उग्र हो गया है। कार्रवाई न होने और तालाब में मिट्टी भराई के विरोध में झारखंड मानवाधिकार संघ सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। उपायुक्त के आदेश के बाद भी तालाब भराई का आरोप झारखंड मानवाधिकार संघ के कोल्हान प्रमंडल प्रभारी राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने बताया कि 5 मई 2026 को उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को आवेदन देकर मिर्जाडीह गांव के तालाब और सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई…
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं का जमशेदपुर पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा गोली और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. सीनियर एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि 26 और 27 मई की रात को गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं के संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 60/2026 और 61/2026 दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष…
जमशेदपुर: उलीडीह के विकास सिंह हत्याकांड का खुलासा; भाई की हत्या का बदला लेने के लिए बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज विकास सिंह हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने पूरी तरह से सुलझा लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान उलीडीह क्षेत्र के ही रहने वाले सूरज कुटिया और राजू कुंभकार के रूप में हुई है। पुरानी रंजिश में वारदात: नशा करने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर के एसएसपी (SSP) पीयूष पांडेय ने बताया कि शंकोसाईं रोड नंबर-2 निवासी विकास सिंह की हत्या किसी तात्कालिक विवाद…
सनातन धर्म के अग्रदूत महंत विद्यानंद सरस्वती का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया
उदित वाणी, जमशेदपुर: जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पारडीह काली मंदिर के पूज्य महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज (गुरुजी) का जन्मोत्सव सोमवार को श्रद्धा, सम्मान और सनातन परंपराओं के अनुरूप हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पारडीह में जुटे भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गुरुजी को पुष्पमाला व भगवा वस्त्र अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने भगवान से उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। भक्तिमय और आध्यात्मिक रहा कार्यक्रम का वातावरण जन्मोत्सव कार्यक्रम का पूरा वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में डूबा रहा।…
Kharsawan News: मतदाता सूची में शत-प्रतिशत मैपिंग को लेकर खरसावां में विशेष शिविर, अपर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
उदित वाणी, खरसावां: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन (अपडेटेड) बनाने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है. इसी कड़ी में मतदाताओं के नामों की शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 01 जून, 2026 को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर 57-खरसावाँ (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र संख्या-219, दक्षिण रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी में लगाया गया, जहाँ पूर्व में 50 प्रतिशत से कम मैपिंग दर्ज की गई थी. मैपिंग से वंचित मतदाताओं के नामों का हुआ सत्यापन इस विशेष शिविर के दौरान अब…
स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम, ‘द फिटनेस हब जिम’ का हुआ शुभ उद्घाटन
उदित वाणी, गम्हरिया: स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से गम्हरिया स्थित एसएस कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तल में ‘द फिटनेस हब जिम’ का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य एवं वरिष्ठ नेता गणेश महाली, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव कुमार सिंह, झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह, होनी सिंह मुंडा, मुन्ना मंडल, अविनाश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भाग…
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां: खरसावां थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी कानून की गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर दूसरे जिले में रह रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी के चलते आखिरकार वह पुलिस के शिकंजे में आ गया। जानकारी के अनुसार खरसावां थाना कांड संख्या 08/18, दिनांक 7 फरवरी 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दर्ज मामले में आरोपी पातुई बोयपाई (43) के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी जतराटांड़…
Governor Inspires New Generation of Doctors as MTMC Celebrates Landmark First Convocation in Jamshedpur
Udit Vani, Jamshedpur: A new chapter in medical education and healthcare unfolded in Jharkhand on Monday as Manipal Tata Medical College (MTMC), Jamshedpur, celebrated its first-ever graduation ceremony, marking the successful completion of studies by its inaugural batch of MBBS students. The convocation, held at the Baridih campus as part of the 33rd Convocation of the Manipal Academy of Higher Education (MAHE), witnessed 133 young doctors receiving their medical degrees, a milestone that reflects the growing success of one of India’s most distinctive private-sector collaborations in higher medical education. Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar, who attended as the chief guest,…
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब चोरों के निशाने पर आम लोग ही नहीं, बल्कि रेलकर्मी भी आ गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सक्रिय चोर गिरोह बंद पड़े मकानों को आसानी से निशाना बना रहे हैं। बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई परिवार एक दिन के लिए भी घर बंद कर बाहर चला जाए तो चोरी की आशंका बनी रहती है। ताजा मामला नोवामुंडी क्षेत्र का है, जहां…
