Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur : पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा को सौंपा ज्ञापन, कोल्हान में AIIMS स्तर की स्वास्थ्य सुविधा की मांग तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने कोल्हान क्षेत्र में एम्स स्तर की स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन पहुंचकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को विस्तृत ज्ञापन सौंपा. उन्होंने साकची स्थित नवनिर्मित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MGM Medical College and Hospital) परिसर को सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने की जोरदार वकालत की. कोल्हान की 49 लाख आबादी के पास नहीं है गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में…
आदित्यपुर में कंटेनर हादसे के बाद एक्शन में JIADA, पम्मी धर्मकांटा को 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का नोटिस
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में चावला मोड़ के पास स्थित पम्मी धर्मकांटा के पास शनिवार को एक लॉजिस्टिक कंटेनर में भीषण आगलगी की घटना हुई थी. इस दर्दनाक हादसे में रायसीना (मध्य प्रदेश) निवासी कंटेनर चालक भरत दास की झुलसकर मौत हो गई थी. इस बड़ी घटना के बाद अब जियाडा (JIADA) प्रशासन पूरी तरह से गंभीर हो गया है. जियाडा प्रशासन के द्वारा इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए धर्मकाँटा संचालक को 24 घंटे के अन्दर अतिक्रमण हटाने का सख्त निदेश दिया गया है. जियाडा टीम की जाँच में भूमि अतिक्रमण की हुई पुष्टि इससे…
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. इसके तहत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की कमान में व्यापक बदलाव देखने को मिला है. इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि अनुमंडल के कुल 5 थानों—चांडिल, नीमडीह, तिरुलडीह, चौका और ईचागढ़—में से चार थानों के थाना प्रभारी बदल दिए गए हैं, जबकि तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार को उनके पद पर यथावत बनाए रखा गया है. चांडिल और नीमडीह के थाना प्रभारियों की आपस में अदला-बदली प्रशासनिक फेरबदल के तहत सबसे पहले चांडिल और नीमडीह थाना क्षेत्र…
Jamshedpur : ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर भव्य नमन यात्रा और श्रद्धांजलि सभा, उमड़ा जनसैलाब
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में अमर शहीद ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह पूरा आयोजन ब्रह्मर्षि विकास मंच, बागबेड़ा इकाई एवं केंद्रीय इकाई जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. इस अवसर पर भव्य नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा और मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा और ब्रह्मेश्वर मुखिया के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम की भव्य शुरुआत बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा और अमर शहीद ब्रह्मेश्वर मुखिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं…
Seraikela-Kharsawan : SP निधि द्विवेदी से मिले पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, मैदानों और पार्कों में नियमित पेट्रोलिंग की माँग
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला-खरसावां जिला की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने एसपी महोदया को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया. आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं की ओर पुलिस अधीक्षक महोदया का ध्यान आकृष्ट कराया. उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए…
रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 30.50 लाख रुपये का 61 किलो गांजा जब्त, बिहार के 3 तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) की विभिन्न विंग्स ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ की अपराध शाखा, रांची द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ‘NARCOS’ (ऑपरेशन नार्कोस) के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया. इस कार्रवाई के दौरान कुल 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है तथा इसके साथ ही तीन अंतरप्रांतीय तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच बी-3 में पकड़े गए संदिग्ध यह बड़ी कार्रवाई 30 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन…
Jamshedpur : सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के घर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ स्वागत
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री, भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में झारखंड विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता सम्मानीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का आज प्रातःकाल सोनारी स्थित निर्मल नगर में आगमन हुआ. वे सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार जी के आवास पर पहुंचे. इस दौरान प्रशांत कुमार पोद्दार एवं उनके परिवार ने अपने पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया. आत्मीय चाय पर सौहार्दपूर्ण भेंट मंडल अध्यक्ष के निवास स्थान पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आत्मीय चाय पर एक सौहार्दपूर्ण भेंट वार्ता हुई. सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की गरिमामयी…
Jharkhand Crime : पांच दिन पहले लापता हुए भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए SIT गठित
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुए सगे भाई-बहन के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है. हजारीबाग के एसपी ने मामले की तहकीकात के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. फॉरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की टीमों को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस के अनुसार, कटकमदाग थाना क्षेत्र से 27 मई को लापता हुए 12 वर्षीय तमन्ना परवीन और उसके तीन वर्षीय भाई रिजवान…
Jamshedpur : NML में मास्टर ट्रेनर्स के लिए ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर में मास्टर ट्रेनर्स के लिए ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को जागरूक कर उन्हें संगठित क्षेत्र से जोड़ना है, ताकि वे ई-कचरे का सुरक्षित, वैज्ञानिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से रिसाइक्लिंग करना सीख सकें. एक सप्ताह का यह कार्यक्रम एक जून 2026 को शुरू हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी, मुख्य वैज्ञानिक एवं परियोजना प्रमुख डॉ. मनीष कुमार झा, एमईआर प्रमुख डॉ. संजय कुमार, आरपीबीडी प्रमुख डॉ. एसके पाल तथा वैज्ञानिकों और…
Jamshedpur Crime : मस्जिद तक पीछा कर युवक पर बरसाए रॉड के वार, पिस्टल जाम होने से बची बड़ी वारदात
उदित वाणी, जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में सोमवार को दो गुटों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया. मारपीट के दौरान एक युवक पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग की कोशिश भी की, लेकिन हथियार का लॉक फंस जाने से गोली नहीं चल सकी और बड़ी घटना टल गई. जान बचाने के लिए घायल युवक पास की मस्जिद की ओर भागा, लेकिन हमलावर वहां…
