Author: Udit Vani

उदित वाणी, रांची : झारखंड के कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के छात्र-छात्राओं के बीच अब मुफ्त ई-साइकिल वितरित किया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने साइकिल वितरण योजना की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं एवं बदलते परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अब पारंपरिक साइकिल के स्थान पर आधुनिक ई-साइकिल उपलब्ध कराई जाए. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को एक समन्वित एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. तीन विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड को छह नये आईपीएस अधिकारी मिले. केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024 के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के कैडर आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी गई है. जिसके तहत देशभर के 147 चयनित अधिकारियों में से 6 नये आईपीएस अधिकारियों को झारखंड कैडर मिला है. झारखंड कैडर पाने वालों में करन कुमार रैंक-174 और सौरभ राजेंदु रैंक-199 राज्य के ही मूल निवासी हैं. इनके अलावा काबिल भार्गव व पुलकित बंसल दिल्ली, मानसी सिंह उत्तर प्रदेश और कर्मवीर नरवाडिया राजस्थान निवासी को भी झारखंड कैडर आवंटित किया गया है.…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से वापस भारत आ रहे हैं. अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रदान का इस्तीफा मांगने के लिए वापस आ रहे हैं. इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने बताया कि 6 जून को अभिजीत जंतर मंतर पर होने वाले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. कॉकरोच इज बैक नाम के एक्स अकाउंट पर अभिजीत का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अभिजीत कहते हैं, “मैंने भारत वापसी का निर्णय लिया है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने…

Read More

उदित वाणी, कोलकाता : ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में विभिन्न अनुचित तरीकों से जीत हासिल करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तृणमूल कांग्रेस को अंदर से तोड़ने के लिए राज्य पुलिस का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने दावा किया कि कई विधायकों को पुलिस से धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसमें उन्हें पार्टी से संबंधित गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है. पुलिस हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है. ममता बनर्जी ने सोमवार को एक…

Read More

उदित वाणी, रांची : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और आगामी जनगणना को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को मिशन मोड में सक्रिय कर दिया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के निर्देश पर पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को संगठित करने का अभियान तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद पांडेय आज से राज्यव्यापी सांगठनिक बैठकों में विशेष रूप से शामिल होंगे और समन्वय स्थापित करेंगे. विनोद पांडेय का चार दिवसीय सांगठनिक दौरा, एसआईआर पर कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय पोद्दार को पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं. सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन तथा संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से डॉ. पोद्दार को अपनी शुभकामनाएं दी हैं. कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा का सम्मान सम्मेलन के पदाधिकारियों ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि डॉ. अजय पोद्दार को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड में जमीन खरीदने या बेचने वाले लोगों को जल्द ही किसी भूखंड की स्थिति से जुड़ी पूरी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेगी. राज्य सरकार भूमि अभिलेखों के व्यापक डिजिटलीकरण की दिशा में काम तेज करने जा रही है, जिससे लोगों को यह पता चल सकेगा कि संबंधित जमीन किसी सरकारी परियोजना के लिए अधिग्रहित हो चुकी है, अधिग्रहण की प्रक्रिया में है या पूरी तरह विवादमुक्त है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को परिवहन विभाग तथा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए. बागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की समीक्षा बैठक में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित कार्य एजेंसी को जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant) तक का कार्य…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) के साथ सोमवार को आयोजित एमडी ऑनलाइन सत्र में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा सहायता और करियर विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं उठाईं. प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर विस्तृत जवाब देते हुए कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया. एमडी ऑनलाइन सत्र में प्रबंधन ने कर्मचारियों की चिंताओं को गंभीरता से लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा सहायता तथा व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों को और मजबूत करने का संकेत दिया. टाटा स्टील कर्मचारियों की भलाई और उनके समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए लगातार प्रयास कर रही है. 1.…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने दो अहम आंतरिक सर्कुलर जारी कर संगठनात्मक बदलावों के अनुरूप महत्वपूर्ण समितियों का पुनर्गठन किया है. साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए 26वीं सीआईआई नेशनल सुपरवाइजरी स्किल्स कॉम्पिटिशन में भागीदारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 1. पीयर रिव्यू ग्रुप (पीआरजी) का पुनर्गठन पिछले सर्कुलर को संशोधित करते हुए पीयर रिव्यू ग्रुप का पुनर्गठन किया गया है. इसके चेयरपर्सन वीपी-इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स) अक्षय खुल्लर बनाए गए हैं. सदस्यों में शामिल हैं-अकाश लक्ष्मण (सीओओ, टाटा स्टील नीजरलैंड्स), अनिमेष सिन्हा, अशीष अनुपम, आत्रेयी सान्याल, चैतन्य भानु, डी.बी. सुंदरा रामम, देबाशीष चौधरी, जयंता बनर्जी, मनीष कुमार…

Read More