Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर: गया से टाटानगर लौट रही एक महिला यात्री चोरी की वारदात का शिकार हो गई। आनंद विहार–पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला के बैग से जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने टाटानगर रेल थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार गोलमुरी निवासी रिया कुमारी दो दिन पहले गया से टाटानगर आ रही थीं। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग को निशाना बनाया और उसमें रखे जेवर व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। टाटानगर स्टेशन…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: भीषण गर्मी के इस मौसम में पक्षियों एवं मूक पशुओं की प्यास बुझाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट सीएम (DCM) स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बर्मामाइंस के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय सामुदायिक सेवा अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत बर्मामाइंस, जेमको, भक्ति नगर एवं लक्ष्मी नगर क्षेत्र में कुल 50 सीमेंटेड जलपात्र (पानी के बर्तन) स्थापित किए गए हैं, ताकि चिलचिलाती धूप में पक्षियों और आवारा पशुओं को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। सोशल इमोशनल लर्निंग  कार्यक्रम का हिस्सा है यह पहल यह मानवीय पहल विद्यालय के सामाजिक एवं भावनात्मक अधिगम कार्यक्रम का एक मुख्य हिस्सा थी।…

Read More

उदित वाणी, झारखंड: गुमला जिले में भारत माला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में जुटी ‘शिवालया कंपनी’ के कार्यालय में बीती देर शाम मजदूरों ने जमकर बवाल काटा। अपनी बकाया मजदूरी न मिलने से नाराज मजदूरों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने कंपनी के एचआर (HR) मैनेजर के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए कंपनी के एक अन्य कर्मचारी के साथ भी जमकर हाथापाई हुई। कार्यालय में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मजदूरों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनका बकाया भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर:  झारखंड जनतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएम) के कार्यकर्ताओं ने खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खासमहल से गोविंदपुर तक की सड़क, विशेष रूप से राहरगोड़ा क्षेत्र में, लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को प्रतिदिन…

Read More

उदित वाणी, पश्चिमी सिंहभूम: जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडकोरी गांव स्थित गाउसाई टोला में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डायन-बिसाही के संदेह में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान शुरू गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके पति देवेंद्र गोप अपने बड़े बेटे और बेटी के साथ ओडिशा में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर…

Read More

उदित वाणी, मुंगेर: मुंगेर जिला के आदर्श थाना जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रेलवे क्वार्टर में रह रहे ग्रेट 1 टेक्नीशियन राहुल झा को उसके पड़ोसी पुकारू नाम सनी यादव ने फोन कर घर से बुलाया और अपने क्वार्टर में ले जाकर गोली मार दी.गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके परिजन सदर अस्पताल इलाज के लिए लाये.इस संबंध में गोली लगने से घायल रेल कर्मी राहुल ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 10:00 बजे मैं खाना खाने अपने क्वार्टर में बैठा था, तभी हमारे पड़ोसी पुकारु नाम सनी जो मेरे क्वार्टर से एक…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली:  अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच मंगलवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया था, लेकिन बाजार अब वार्ता से जुड़े संकेतों का आकलन कर रहा है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 94.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। इसी तरह अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर 91.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार: ब्रेंट…

Read More

उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में एक्टिवा, पल्सर, स्प्लेंडर, आर15, एफजेड समेत कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विनीत कुमार किंडो ने बताया कि 1 जून को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नोवामुंडी, किरीबुरू, बड़ा जामदा और जमशेदपुर पुलिस…

Read More

उदित वाणी, बिहार : बिहार के पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख का इनामी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाया गया है। 16 मई को सीबीआई ने उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। बंगाल से हाथीदह स्टेशन तक वो ट्रेन से लाया गया है जिसके बाद हाथीदह स्टेशन से बाढ़ थाना सड़क मार्ग से लाया गया। बाढ़ थाना में उसे रखा गया है जहां बाढ़ कोर्ट खुलने के बाद आज पेश किया जाएगा. सीबीआई ने उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दो व्यक्तियों के अपहरण से जुड़े एक पुराने मामले में की थी। पिछले…

Read More

उदित वाणी, नई दिल्ली:  भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के पांच नए जजों को पद की शपथ दिलाई। जस्टिस शील नागू, चंद्रशेखर, संजीव सचदेवा, अरुण पल्ली, और साथ ही वरिष्ठ वकील वी. मोहना ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी नियुक्तियों को मंजूरी दिए जाने के बाद सर्वोच्च न्यायालय के जज के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हो गई है। 22 मई और 27 मई को हुई बैठकों में कॉलेजियम की सिफारिशों पर केंद्र सरकार ने सोमवार को चार हाईकोर्ट के…

Read More