Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
JHARKHAND: टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल: ITI तमाड़ के छात्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम
उदित वाणी रांची, झारखंड: झारखंड के रांची जिले के बुंडू प्रखंड अंतर्गत गोसाइडीह गाँव के निवासी, 23 वर्षीय देव कृष्ण सुमन एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और अपने परिवार के इकलौते पुत्र हैं। उनके पिता बुधेश्वर गोराई एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे, साथ ही कृषि कार्य भी संभालते थे, जबकि उनकी माता शोभा देवी परिवार की आर्थिक मदद के लिए सिलाई का काम करती थीं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। देव के पिता स्वयं बुंडू स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक थे, जहाँ देव ने…
JAMSHEDPUR: भूमिज विद्रोह के नायक गंगा नारायण सिंह को नमन: जमशेदपुर में जुटेगा आदिवासी समाज
उदित वाणी जमशेदपुर: स्वतंत्रता सेनानी और ‘भूमिज विद्रोह’ (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती के अवसर पर लौहनगरी जमशेदपुर में एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक समागम और विशाल जनसभा का आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 25 अप्रैल 2026, शनिवार को विष्टुपुर स्थित रीगल मैदान में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजन आयोजन समिति के अनुसार, यह पहला अवसर है जब जयंती समारोह को इतने व्यापक और भव्य पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और देश…
उदित वाणी जमशेदपुर: मानगो स्थित केरल पब्लिक स्कूल (KPS) में गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘प्राइज नाइट’ का भव्य आयोजन किया गया. स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित थीं. कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए सम्मानित अतिथियों में स्कूल की अध्यक्ष मनोरमा नायर, निदेशक शरत चंद्रन, निदेशक श्रीकांत नायर, शैक्षणिक निदेशक रचना नायर और लक्ष्मी आर शामिल हुए. साथ ही, केपीएस…
JAMSHEDPUR: टाटा स्टील ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन प्रोग्राम वर्जन 2.0’ का भव्य शुभारंभ: झारखंड की जनजातीय संस्कृति से रूबरू हुए छात्र
उदित वाणी जमशेदपुर: टाटा स्टील द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन प्रोग्राम वर्जन 2.0’ का आधिकारिक आगाज 23 अप्रैल 2026 को केरल समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) में किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का कौशल विकास (Upskilling) करना है. पांच कौशल और सामाजिक-सांस्कृतिक विकास पर जोर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर इस कार्यक्रम के लिए पांच प्रमुख कौशलों की पहचान की गई है. इसी कड़ी में, सामाजिक और सांस्कृतिक कौशल विकास के पहले सत्र की शुरुआत सुबह 10 बजे की गई. इस पहल के माध्यम से…
JAMSHEDPUR: डिमना रोड पर रहस्यमयी मौत: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता की कार से कुचलकर मौत, साजिश की आशंका गहराई
उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी में सुबह एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना ने सनसनी फैला दी। ओलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित माउंट व्यू स्कूल के पास सुप्रीम कोर्ट के युवा अधिवक्ता शशिभूषण (38) की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना मान रही है, लेकिन परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के आरोपों ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। जानकारी के अनुसार, मानगो के सुभाष कॉलोनी निवासी शशिभूषण उसी सुबह दिल्ली से जमशेदपुर लौटे थे। घर पर कुछ समय बिताने के बाद वे स्कूटी से बाहर…
जमशेदपुर की बेटी श्रेया अग्रवाल ने बढ़ाया मान, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने दी बधाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : “युवाओं का जुनून, समाज का सुकून” के ध्येय वाक्य के साथ कार्यरत मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने शहर की गौरव श्रेया अग्रवाल को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया. फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026 का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन करने वाली श्रेया अग्रवाल को मंच के सदस्यों ने उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई दी. प्रतिभा और परिश्रम का संगम: श्रेया की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा सम्मान समारोह के दौरान मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने श्रेया अग्रवाल को अंगवस्त्र, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ भेंट किया. मंच के सदस्यों ने कहा कि श्रेया…
JAMSHEDPUR: तड़के साजिश नाकाम: टाटा स्टील प्लांट में 75 किलो कॉपर केबल के साथ तीन चोर धराए
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील प्लांट परिसर में सुरक्षा टीम की मुस्तैदी से शुक्रवार तड़के एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार करीब 1 बजे सकची स्थित केबल गैलरी के रास्ते तीन युवक प्लांट में घुसने का प्रयास कर रहे थे। संदेह होने पर सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 75 किलो तांबे का केबल बरामद हुआ, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कंपनी को भारी नुकसान…
उदित वाणी, धनबाद : धनबाद के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टण्डाबाड़ी बस्ती में गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना में करीब 10 घर पूरी तरह जमीन में समा गए, जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज के साथ जमीन धंसते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई…
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेचर पार्क के सामने आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कार चलाना सीख रहे एक व्यक्ति की लापरवाही के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था पिता, तभी कार ने मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, एक स्प्लेंडर बाइक सवार अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान पारडीह की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और…
RANCHI: रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या कर दानपेटी लूटी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध; 4 हिरासत में
उदित वाणी, रांची: रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में बीती रात अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी और मंदिर की दान पेटी से नकदी लूट ली। इस सनसनीखेज वारदात के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी है। CCTV फुटेज में कैद हुआ अपराधी पुलिस की जांच में सबसे अहम सुराग मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से मिला है। फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीरें सामने आई हैं, जो वारदात के समय मंदिर परिसर में देखा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में…
