Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी,जमशेदपुर: टाटानगर स्थित गुदरी बाजार में बुधवार को उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. मजिस्ट्रेट सुदीप्तो राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम “श्री लक्ष्मी भंडार” नामक दुकान को ध्वस्त करने की तैयारी में थी. रेलवे प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से बाजार के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया. हाई कोर्ट में मामला लंबित होने का दावा कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दुकान संचालक मुरारी लाल अग्रवाल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया कि इस मामले को लेकर उन्होंने झारखंड हाई…
सरायकेला-खरसावां: अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन सख्त, चांडिल अनुमंडल के तीन थाना क्षेत्रों में देर रात बड़ी छापेमारी
उदित वाणी,सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के कड़े निर्देशानुसार, अवैध बालू उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी क्रम में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शतपथी के नेतृत्व में 21 और 22 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. रात भर चला औचक निरीक्षण अभियान खनन विभाग की यह विशेष कार्रवाई इचागढ़, चांडिल और चौका थाना क्षेत्र में संचालित की गई. छापेमारी अभियान रात्रि 12:00 बजे शुरू होकर प्रातः 06:00 बजे तक जारी रहा. इस दौरान टीम…
Ranchi Police: रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद शूटर सत्यम पाठक गिरफ्तार
उदित वाणी,जमशेदपुर : राजधानी रांची में अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए पुलिस ने बुधवार सुबह एक बड़ी सफलता हासिल की। पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर सत्यम पाठक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमीन कारोबारी भार्गव सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सत्यम पाठक ने खुलासा किया था कि वारदात में इस्तेमाल…
Giridih News: तुलाडीह आग का तांडव: जान जोखिम में डालकर ग्रामीणों ने बचाई जान, अब प्रशासन से मदद की गुहार
उदित वाणी,जमशेदपुर : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत तुलाडीह गांव में मंगलवार रात करीब 9 बजे लगी भीषण आग ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सात घर इसकी चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस भयावह अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पीड़ित परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी कागजात तक जलकर खाक हो गए। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों के पास…
सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला द्वितीय विश्व युद्ध का शक्तिशाली बम, सेना की टीम ने सुरक्षित किया ब्लास्ट
उदित वाणी,जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. सुवर्णरेखा नदी के किनारे पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में मिला विशालकाय और शक्तिशाली बम बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय (डिफ़्यूज) कर दिया गया है. करीब 227 किलोग्राम वजनी इस बम को निष्क्रिय करने के लिए भारतीय सेना की विशेषज्ञ टीम को विशेष रूप से बुलाया गया था. इस अभियान की सफलता के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है. छावनी में तब्दील हुआ पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र सोमवार को जैसे ही इस शक्तिशाली बम की सूचना मिली, प्रशासन तुरंत हरकत में…
उदित वाणी,जमशेदपुर : देश के विभिन्न बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के संपन्न होने के साथ ही अब लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें परिणामों पर टिकी हैं। अप्रैल और मई का महीना छात्रों के लिए बेहद निर्णायक साबित होने वाला है क्योंकि इस दौरान देश के प्रमुख बोर्ड परिणाम साझा करने की तैयारी में हैं। इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी दिखाते हुए सभी को चौंका दिया है। सीबीएसई ने अपनी पुरानी परंपराओं से हटकर 15 अप्रैल 2026 को ही कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई…
उदित वाणी,रांची: रांची राज्य में होनेवाले मतदाता सूची की बिशेष गहन पुनरीक्षण [एसआईआर] और जनगणना को लेकर झामुमो सतर्क है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर और आगामी जनगणना जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसवां समेत राज्य के 12 जिलों से आए संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में…
उदित वाणी,चांडिल:सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विशेषकर राष्ट्रीय उच्च पथ पर बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। बीते एक सप्ताह में दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें चार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला बुधवार तड़के करीब 4 बजे का है, जब दो बड़े मालवाहक वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आंध्र प्रदेश से आ रही गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय…
जमशेदपुर: जुगसलाई में ₹15 करोड़ की लागत से बन रहा भव्य मॉल, थियेटर के साथ मिलेगा मनोरंजन का डबल डोज
उदित वाणी,जमशेदपुर: लौहनगरी के जुगसलाई क्षेत्र की पहचान अब केवल थोक बाजार तक सीमित नहीं रहेगी। पीएम मॉल की तर्ज पर अब जुगसलाई में भी एक मेगा मॉल और थियेटर का निर्माण किया जा रहा है। टाटानगर गौशाला द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस मॉल से क्षेत्र की सूरत बदलने वाली है। 25 हजार स्क्वॉयर फीट में फैला जुगसलाई का सबसे बड़ा मॉल यह मॉल कुल 25 हजार स्क्वॉयर फीट भू-भाग में बन रहा है। निर्माण योजना के अनुसार, इसमें 20 हजार स्क्वॉयर फीट का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर होगा, जबकि ऊपर के तीन…
उदित वाणी, कोलकाता : विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम मिदनापुर जिले में भाजपा की बाइक रैली पर हमला किया गया. बताया जा रहा है कि इस घटना में एक भाजपा उम्मीदवार को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे ओडिशा के बालासोर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार अजीत कुमार जाना डांटन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव…
