Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
सरायकेला-खरसावाँ का नाम रोशन: ईचागढ़ को मिला झारखंड मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावाँ/रांची: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावाँ जिले के लिए गौरवशाली पल सामने आया. राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में आयोजित ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026’ (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय समारोह) के दौरान ईचागढ़ प्रखंड को उसकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पुरस्कृत किया गया. मुख्यमंत्री के करकमलों से मिला सम्मान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईचागढ़ प्रखंड को उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी में सम्मानित किया. यह पुरस्कार प्रखंड द्वारा किए गए नवाचार, स्वच्छता अभियानों में सफलता, प्रशासनिक पारदर्शिता और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया गया है. मुख्यमंत्री…
जमशेदपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: मिलेनियम पार्क के पास बाइक सवार महिला से सोने की चेन की लूट
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के टेल्को थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिलेनियम पार्क के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला टेल्को कॉलोनी की निवासी है। वह शाम करीब 5:40 बजे मिलेनियम पार्क घूमने गई थी। वापसी के दौरान जैसे ही वह अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी पीछे से आए…
आर्थिक विवाद और सगाई बनी हत्या की वजह, ओडिशा पुलिस ने सुलझाई सुस्मिता हत्याकांड की गुत्थी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बहुचर्चित सुस्मिता दास हत्याकांड में ओडिशा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी सूर्यकांत स्वाईं को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया गया। अब वहां पुलिस उससे गहन पूछताछ कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर में पदस्थापित सुस्मिता दास उर्फ डॉली और सूर्यकांत के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने सामाजिक मान्यता के बिना प्रतीकात्मक विवाह भी कर लिया था। हालांकि, समय के साथ…
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाजरत एक विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई है, जो पिछले कुछ समय से जेल में बंद था और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार ने पूर्व में जेल के भीतर भी आत्महत्या का प्रयास किया था। उसने अपना गला काटने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्क जेल प्रशासन ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते…
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा के सुचारू संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर “नो एंट्री” लागू रहेगी, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न…
आदित्यपुर नगर निगम: वॉर्ड-15 के मांझी टोला में पेवर्स ब्लॉक सड़क का शिलान्यास, विकास को मिलेगी नई गति
उदित वाणी,आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों को गति देते हुए वॉर्ड संख्या 15 में नई सड़क निर्माण की आधारशिला रखी गई है. मांझी टोला बस्ती में बनने वाली इस पेवर्स ब्लॉक सड़क का औपचारिक शिलान्यास महापौर संजय सरदार और उप महापौर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. दोनों अतिथियों ने शिलापट्ट का अनावरण कर स्थानीय निवासियों को इस नई सुविधा की सौगात दी. 9.54 लाख की लागत से बेहतर होगी कनेक्टिविटी यह सड़क निर्माण परियोजना एस टाइप चौक से चांदनी चौक तक के हिस्से को कवर करेगी. इसकी कुल अनुमानित लागत 9.54 लाख रुपये…
UditVani, Jamshedpur : Tata Steel marked a significant step forward in student development with the launch of Version 2 of its Excellence in Education Programme at Kerala Samajam Model School on Thursday. The upgraded initiative focuses on holistic student growth through targeted upskilling, with five key competencies identified based on inputs from school principals. The programme’s first module—centered on social and cultural skill development—was formally introduced during the launch event. The session was led by Jiren Topno of the Tata Steel Foundation, who was joined by Pratik, James Minz, and Boipoi. The initiative was made possible through the dedicated efforts…
उदित वाणी, लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में नेशनल हाईवे-39 (कुड़ू-रांची मुख्य पथ) पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मां-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना कुड़ू थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप की है, जहां शराब लदे एक मालवाहक वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर घंटों आवागमन बाधित रहा और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. कुड़ू थाना क्षेत्र के रोन्हैया कोलसिमरी गांव निवासी विषुण भगताइन अपने पुत्र किशोर भगत और भतीजा निरंजन उरांव के साथ स्कूटी पर सवार होकर मांडर अस्पताल जा रही…
झारखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR की CBI जांच रहेगी जारी
उदित वाणी, नई दिल्ली/रांची: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी की जांच को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में राज्य सरकार को देश की सर्वोच्च अदालत से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने के झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करते हुए राज्य सरकार की याचिका को खारिज कर दिया है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एमएम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की. राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने पक्ष रखा…
सरायकेला: सड़क हादसे में घायल पशु चिकित्सक रातू हांसदा का निधन, मुआवजे की मांग को लेकर राजनगर में चक्का जाम
उदित वाणी, राजनगर सरायकेला-खरसावां: सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गामदेसाई निवासी और क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पशुपालक सह अनुभवी पशु चिकित्सक रातू हांसदा का बुधवार देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय व्यापारियों ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं. हादसे की दर्दनाक पृष्ठभूमि घटना 16 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है. रातू हांसदा राजनगर स्थित तारा होटल के बाहर सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान चाईबासा की ओर जा रहे एक ट्रक से बाहर निकली…
