
उदित वाणी जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने आगामी कार्यकाल 2026–28 के लिए अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. नामांकन, जांच और मतदान से संबंधित तिथियां निम्नानुसार निर्धारित की गई हैं:
नामांकन पत्र प्राप्त एवं जमा:
30 नवम्बर एवं 1 दिसम्बर 2025 (शाम 5:00 बजे से 7:00 बजे तक)
नामांकन पत्र की जांच एवं प्रथम सूची का प्रकाशन:
1 दिसम्बर 2025 ( शाम 8:00 बजे तक)
नामांकन पत्र वापसी:
2 दिसम्बर 2025 (दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)
अंतिम सूची का प्रकाशन:
2 दिसम्बर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)
मतदान:
14 दिसम्बर 2025 (सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
मतदान उपरांत मतगणना, चुनाव परिणाम की घोषणा तथा विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र वितरण किया जाएगा। मतदान स्थल की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.
नामांकन शुल्क प्रति सीट ₹1,000 निर्धारित किया गया है.
चुनाव प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रत्याशी स्वयं नामांकन पत्र प्राप्त, जमा और वापसी की प्रक्रिया पूरी करेंगे. नामांकन पत्र के साथ सरकारी अथवा मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा जारी नवीनतम पहचान पत्र की स्व–हस्ताक्षरित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है.
मतदान के समय मतदाताओं को भी अपना पहचान प्रमाण (हार्ड कॉपी) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
चुनाव पदाधिकारी:
सुरेश कुमार अग्रवाल (देबुका) – मुख्य चुनाव पदाधिकारी
श्रीराम सरोज (अधिवक्ता) – सह-चुनाव पदाधिकारी
सुरेश कुमार अग्रवाल – सह-चुनाव पदाधिकारी
किसी भी विवाद की स्थिति में मुख्य चुनाव पदाधिकारी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। मतदान के पश्चात संबंधित सभी कार्य मुख्य चुनाव पदाधिकारी के कार्यालय- तिरुपति एंटरप्राइजेज़, N रोड, सेंट मेरी हिंदी हाई स्कूल के सामने, नियर खालसा क्लब, बिष्टुपुर – में पूरे किए जाएंगे.
चुनाव पदाधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार समय-समय पर विशेष निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं.

