
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन का आयोजन बुधवार को हुआ. इस दौरान क्वेश्चन सेशन के दौरान कंपनी के मेरामंडली के एक कर्मचारी ने बिना गलती कार्रवाई का मुद्दा उठाया. कर्मचारी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान वे ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे. इस दौरान वे सेफ्टी नियमों के अनुसार ही काम कर रहे थे, लेकिन दूसरे की गलती की वजह से उन्हें डिमोट कर दिया गया है, जिससे वे दुखी हैं.
इस पर एमडी ने कहा कि सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. जहां तक किसकी गलती थी उसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो पूरे मामले की जांच करेगी. अगर आप निर्दोष हैं तो आप पर की गई कार्रवाई वापस होगी.
टाटा ग्रोथ शॉप के एक कर्मचारी ने कंपनी क्वार्टर नहीं मिलने से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनके पिताजी की तबीयत खराब रहती है, जिससे उन्हें बार-बार टीएमएच आना पड़ता है. इससे परेशानी होती है. कंपनी क्वार्टर मिलने से सहुलियत होगी. एमडी ने इसे देखने को कहा. इससे पूर्व एमडी ने कंपनी की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और सभी लोकेशन से रिपोर्ट लिया.

