
उदित वाणी, जमशेदपुर : कोल्हान प्रमंडल के दो दिवसीय निरीक्षण के दूसरे दिन झारखंड बाल आयोग की टीम—रूचि कुजूर, विकास दोदराजका, मिन्हाजुल हक और डॉ. आभा वीरेन्द अंकिचन—ने घाटशिला अनुमंडल तथा जमशेदपुर क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा और कल्याण की स्थिति का आकलन किया.
घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में सीओ निशात अंबर की अध्यक्षता में कई विभागों तथा बाल हित संस्थाओं के अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई. बैठक में नियोजन पदाधिकारी चेतन शर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, थाना पंकज कालिंदी, खनन इंस्पेक्टर अरबिंद उरांव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मजेन्द्र व डॉ. आरएन सोरेन, शिक्षा विभाग से संजीत कुमार, जेएसएलपीएस की जैस्मिन सोरेन, नमिता महतो, बिंदु साह, आंगनवाड़ी सेविका रानी बाला बेसरा, निशा गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. आयोग ने क्षेत्र में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली.

दोपहर में जमशेदपुर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संगठनों तथा अधिकारियों के साथ जिले में बच्चों को मिल रही सुविधाओं का आकलन किया गया. इस दौरान श्रम अधीक्षक सतेंद्र कु सिंह, डीसीपीओ प्रेम प्रकाश, बाल संरक्षण इकाई से अमृता कुमारी, एम रवि शास्त्री, चिकित्सक डॉ. मो. असद, सीडब्ल्यूसी सदस्य जुझार सोरेन, शिक्षा विभाग से तजेंद्र कौर, विभिन्न एनजीओ से पूर्बी घोष, चंदन कुमारी, पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे.
आयोग के सदस्यों ने बच्चों की सुरक्षा और उनके कल्याण से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. साथ ही राज्य स्तरीय आवश्यकताओं के संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों से संवाद करने की अनुशंसा की.

