उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड चेतना मंच के द्वारा बिष्टुपुर स्थित अंत्योदय आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई. इस मौके पर कुष्ठ पीड़ितों के बीच फल का वितरण भी किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता तथा सरायकेला_खरसावां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश और प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की उपाध्यक्ष शारदा देवी के द्वारा संयुक्त रुप से महापुरुषद्वय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की शख्सियत महान थी. उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर ही आज देश आगे बढ़ सकता है. और दुनिया में अहिंसा अमन चैन और स्वदेशी का मंत्र अपना कर हीआगे बढ़ाया जा सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने तथा संचालन सुबोध शरण ने किया. इस अवसर पर अधिवक्ता अनिल सिंह, राहुल यादव, समरेंद्र नाथ तिवारी, संजीव द्विवेदी, मनोज कुमार सिंह, अभियंता अशोक कुमार, गुप्तेश्वर झा, धर्मनाथ शर्मा, योगेंद्र प्रसाद, सतीश सिन्हा आदि उपस्थित थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


