
उदित वाणी, जमशेदपुर: मणिपाल एकेडमी ऑफ हेयर एजुकेशन (माहे) ने इस वर्ष नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) इंडिया रैंकिंग 2025 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। माहे ने विश्वविद्यालय श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है, जो किसी निजी संस्थान द्वारा पहली बार हासिल किया गया है।
पिछले वर्ष माहे चौथे स्थान पर था, और इस बार की प्रगति ने इसके शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को रेखांकित किया है। एनआईआरएफ रैंकिंग भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है और यह उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रदर्शन और छात्रों की पसंद का अहम पैमाना है।
माहे की इस उपलब्धि ने न सिर्फ संस्थान के लिए बल्कि भारत के निजी उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए भी ऐतिहासिक साबित हुई है, जिसने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा दी है। माहे आज वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है और इसके विभिन्न कैंपस में 60 से अधिक देशों के 35,000 छात्र अध्ययनरत हैं।

