
उदित वाणी, जमशेदपुर : शेन इंटरनेशनल स्कूल में सभी बाधाओं को दूर करने और शुभ मंगलकामनाओं के उद्देश्य से गणेश उत्सव का आयोजन बड़े ही पारंपरिक और श्रद्धापूर्ण माहौल में किया गया. समारोह की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई. इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी कलात्मक प्रतिभा और गणपति बप्पा के प्रति अपनी गहरी आस्था को अभिव्यक्त किया. पूरे विद्यालय का वातावरण “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा.

इस अवसर पर विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी कार्य का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा से ही क्यों किया जाता है और जीवन में उनके महत्व को समझाया गया. विद्यालय की प्रधानाचार्या (शैक्षणिक) श्रीमती तन्द्रिमा बनर्जी, प्रधानाचार्या (प्रशासनिक) श्रीमती केया अदक तथा मुख्य अध्यापिका श्रीमती सिमरन सग्गू ने इस शुभ अवसर पर पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान कीं और छात्रों को सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

