
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से प्राप्त निर्देश के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहे सामुदायिक संगठनकर्ता एवं सामुदायिक संसाधन सेविकाओं द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत चल रहे आश्रय गृहों में निवास कर रहे आश्रय विहीनों का मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया.
नए स्वयं सहायता समूहों के गठन हेतु बैठक की गई गयी. साथ ही एरिया लेवल फेडरेशन का निबंधन कराया गया.
विशेष पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय तक कुल 57 एरिया लेवल फेडरेशन का गठन किया जा चुका है, जिनका बैंक अकाउंट भी खुलवाया गया है. गठित एरिया लेवल फेडरेशन का निबंधन जिला सहकारिता कार्यालय द्वारा द्वारा किया जा रहा है.
उक्त बैठक में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत कार्य कर रही सामुदायिक संगठनकर्ता गीता देवी, सामुदायिक संसाधन सेविका पूजा कौर तथा सामुदायिक संसाधन सेविका रेखा महानंदी उपस्थित हुए.

