
उदित वाणी, कांड्रा: सरायकेला में कल्याण विभाग के लिपिक प्रेम कुमार चौधरी ने अपने गेस्ट हाउस स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह हाल ही में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने के मामले में चर्चित हुए थे. उन पर आरोप था कि उन्होंने नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवक-युवतियों से लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की राशि ठगी थी। जब यह मामला उजागर हुआ, तो उन्होंने सभी पीड़ितों को पैसे लौटाने का वादा किया था. इसके बाद से वे लगातार मानसिक तनाव में था.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल, मृतक के परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है.

