
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 29 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है. आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है. आप जीवनभर चन्द्रमा ग्रह प्रभाव में रहेंगे. आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा. आपका मुख्य ध्येय लक्ष्य की प्राप्ति करना होगा. आप किसी कार्य या वस्तु के लिए स्वयं को नहीं कहने में असमर्थता-सा महसूस करेंगे. आप सहयोगी प्रवृत्ति के होंगे. प्रेम, सौन्दर्य और ललित कलाओं में आप अधिक रूचि लेंगे. आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी. मुसीबतों के समय में आप सदैव मुस्कराते रहेंगे. आप की मानसिक शक्ति, शारीरिक शक्ति की अपेक्षा बेहतर होगी. आपको जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा. आप घरेलू जीवन में भी रूचि लेंगे. आप किसी भी विषय या समस्या पर तुरन्त निर्णय लेने में स्वयं को असमर्थ-सा महसूस करेंगे. चन्द्रमा तत्व की प्रधानता के कारण आपमें ीत्व का गुण रहेगा. आप एक स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं रहेंगे. कठिनाइयों में कमी हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा अर्चना नियमित करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें. सफेद रंग की वस्तओं का दान भी करें. गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी या घी लगी रोटी व गुड़ खिलावें. समाज सेवा नि:स्वार्थ भाव से करें. अपने हित के लिए असत्य का सहारा न लेवें. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
संजय दत्त (Indian actor and politician)
29 जुलाई, 1959

जे. आर. डी. टाटा (Indian businessman)
29 जुलाई, 1904

- मन्त्र : ॐ सों सोमाय नम:
- व्रत : सोमवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 2, 11, 20, 29
- अंक : 1, 4, 7
- मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
- वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : मोती
- उपरत्न : मून स्टोन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जून से 27 जुलाई

