
उदित वाणी, पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम राज्य में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का लगातार अभियान जारी है. पश्चिमी सिंहभूम में सर्च अभियान के दौरान जिले के कराईकेला अंतर्गत जंगलों में नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाये गये करीब पैंतीस लाख रूपये बरामद किये गये हैं.

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए ये रूपये जमा किये थे. उन्होंने बताया कि जिले में सक्रिय नक्सलियों को चिन्हित कर लिया गया है और उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा.
Advertisement
<

