
उदित वाणी पोटका: बारिश में घर गिरना लगातार जारी है। कवाली थाना क्षेत्र के हेसरा पंचायत अंतर्गत मुकुंदो साई में मिट्टी घर गिरने से मां बेटी दब गई। जिसमें छह वर्षीय बिमला सरदार की मृत्यु हो गई तथा मां पूजा सरदार बुरी तरह घायल हो गई। घायल को पोटका अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रात्रि अधिक वर्षा हो रही थी। पूजा सरदार अपने पांच बच्चों के साथ कच्चा मिट्टी के घर में सो रही थी। अर्ध रात्रि के बाद कच्चा घर एकाएक गिर गया। जिसमें मां पूजा सरदार एवं लड़की बिमला सरदार दब गई। जिसमें बिमला सरदार की मृत्यु हो गई। मां घायल हो गई। सूचना मिलने पर कोवली के थाना प्रभारी धनंजय पासवान घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायल को अस्पताल भेजा। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचल निरीक्षक, अंचल कर्मचारी भी स्थल पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई किए।

