
उदित वाणी, रांची : शुक्रवार को नई फिल्म मर्डरबाद रिलीज हुई. इस फिल्म में रांची की बेटी रवीना प्रमुख भूमिका अदा कर रही है. वह एक बिशेष रोल में इन्स्पेक्टर आदिति रावत की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. अभिनेत्री रवीना मूलतः रांची की निवासी है और झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय महामंत्री की पुत्री है. रवीना की स्कूली शिक्षा रांची के डोरंडा स्थित लोरेटो कॉन्वेंट में हुई एवं उसने रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से बीकॉम की शिक्षा प्राप्त की है. इसके बाद वह मुम्बई चली गई तथा कई विज्ञापनों में चर्चित कलाकारों के साथ काम किया. जिसका प्रसारण विभिन्न चैनलों एवं यूट्यूब पर होता रहा है.
फिल्म के निर्देशक अनरव चटर्जी हैं. जबकि नकुल रोशन शहदेव, कनिका कपूर, शारीब हाशमी, सलोनी बत्रा, मनीष चौधरी, अमोल गुप्ता, अंजन श्रीवास्तव, मसुदा अख्तर, सुब्रत दत्ता, बरूण चंदा, विभा छिब्बर और उदय टिकेकर इस फिल्म के अन्य कलाकार हैं. शान कुशल इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं. इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान एवं दार्जिलिंग में हुई है. फिल्म के फोटोग्राफी निदेशक बिनोद प्रधान ने रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग आदि कई फिल्मों के लिए फोटोग्राफी निर्देशक का कार्य किया है.
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद कुमार सारस्वत, संजय सर्राफ, सुभाष पटवारी, कन्हैया लाल कन्नू, विमल अग्रवाल, भोला चौधरी, नंदकिशोर अग्रवाल, सुमेर सेठी, राजेश रिटोलिया, प्रमोद छावछरिया, सुरेश सिंथोलिया इत्यादि ने रवीना के इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए रवीना को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि रवीना के इस उपलब्धि पर पूरा समाज गौरवान्वित हुआ है. उन्होंने झारखंड एवं समाज के गौरव को बढ़ाया है. उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी.
