
उदित वाणी, रांची : कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को दिउड़ी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना की. धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थीं. धोनी इस बार लंबे समय बाद पूरे परिवार के साथ माता के दरबार पहुंचे और विधिपूर्वक पूजा अर्चना की. धोनी खुद काले रंग की कार ड्राइव कर दिउड़ी माता के दरबार पहुंचे. जहां बुंडु के एसडीओ किस्टो कुमार बेसरा और डीएसपी ओमप्रकाश ने चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. वहीं मंदिर प्रबंधकों ने नगाड़ों की थाप पर धोनी का स्वागत किया. जबकि धोनी व उनके परिवार को मनोज ने पंडा ने पूजा कराया. वहीं धोनी के पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी और मंदिर परिसर में सेल्फी लेने की होड़ मच गई.
Advertisement
<

