
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने जियाडा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर अथवा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग परिसर में आदित्यपुर नगर निगम आदित्यपुर नगर निगम के नए कार्यालय भवन का निर्माण कराने का सुझाव दिया है. श्री सिंह के अनुसार, जियाडा परिसर में ननि ऑफिस बनने से तीन तरफ से सड़क मिलेगा. क्योंकि आदित्यपुर-01 का इलाका वर्तमान आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र का सेन्टर भी है.
जबकि आरआईटी तथा गम्हरिया क्षेत्र दोनों एक किनारे हो जायेंगे. आदित्यपुर-02 में नया कार्यालय भवन बनने से गम्हरिया क्षेत्र के लोगों को परेशानी होगी. वहीं, गम्हरिया में नया कार्यालय भवन बना, तो आदित्यपुर-01 और आदित्यपुर-02 क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. श्री सिंह ने आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के बैनरतले स्वयं को आदित्यपुर-02 स्थित जागृति मैदान के विकास के लिए संकल्पित भी बताया.
